मुजफ्फरनगर। दानवीर भाभा शाह की जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा बड़े टैक्स पेयर व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत सभागार में व्यापार कल्याण दिवस के रूप में भामा शाह की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह व जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक सांत्वना गौतम मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों के विचार सुनकर उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ही शासन ने निर्णय लिया था कि दानवीर भाभा शाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जनपद के सर्वाधिक टैक्स पे करने वाले व्यापारियों को जॉइंट कमिश्नर और अपर जिलाधिकारी राजस्व ने भामा शाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक सांतना गौतम ने बताया कि शासन द्वारा निर्णय लिया गया था कि 29 जून को दानवीर भाभा शाह वर्षगांठ व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई जाएगी इसी क्रम में पहली बार व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जा रहा है। और यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि इसमें सम्मानित व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के विचारों को सुना गया और उनकी समस्याओं को सुन कर निस्तारण किया गया है। जो समस्या है शासन स्तर की है उन्हें लिखित में शिकायत लेकर आगे भेज दिया गया है। अपर जिलाधिकारी राजस्व गजेंद्र सिंह ने बताया कि आज दानवीर भाभा शाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई है उन्होंने व्यापारियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि जो समाज की मुख्य धारा से पिछड़े हुए वर्ग हैं उन्हें भी अपने साथ जोड़कर चलें क्योंकि जब भी भाभा शाह का नाम आता है तो उनको दानवीर के रूप में देखा जाता है। कार्यक्रम में व्यापारी नेता संजय मित्तल, प्रमोद मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, जगमोहन गोयल, विश्व दीप गोयल बिट्टू, प्रवीण खेड़ा, पवन बंसल, राकेश त्यागी, सरदार गुरनाम सिंह, अजय सिंहल, प्रमोद काटी सहित दर्जनों व्यापारी व उद्योग बंधु मौजूद रहे। व्यापारियों ने जीएसटी विभाग के शोषण के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली जिस पर कमिश्नर ने कहा की मैनें अभी चार्ज लिया है अब से कोई भी व्यापारी का शोषण नहीं करेगा। जीएसटी और व्यापारी एक दूसरे के पूरक है आपसे हमे राजस्व मिलता है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।


