मुजफ्फरनगर । थाना चरथावल पुलिस ने डायल-112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना ग्राम कुल्हेड़ी की है।
पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चरथावल पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि आरोपियों ने डायल-112 पर फोन कर पैसे के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद की झूठी सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मामला संदिग्ध पाया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसिफ पुत्र कय्यूम, उम्र करीब 40 वर्ष, मोनू उर्फ शराफत पुत्र हुसैन, उम्र करीब 28 वर्ष तथा जुबैर पुत्र फकरू, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुल्हेड़ी, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


