मुज़फ्फरनगर । टाउन हॉल में आगामी 11 जून को पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का वार्षिक उत्सव मनाया जायेगा जिसमे जिले के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित शहर की जनता भी शामिल रहेगी तो वहीं भजन कलाकार भी यहां आकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे आज श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी है।
श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन श्री श्यामा-श्याम मन्दिर गांधी नगर में किया गया है जिसमें श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार के नवम् वार्षिक उत्सव के आयोजन के विषय में विस्तार रूप से चर्चा की गयी। बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार का नवम् वार्षिक उत्सव 11 जून 2024, दिन मंगलवार को बड़ी धूम-धाम के साथ टाऊन हॉल मैदान, निकट झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर में सायं 7.00 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होने जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष, हरीश गुप्ता ने बताया कि उत्सव में मुख्य रूप से वृंदावन से पधारे नरेन्द्र गोस्वामी (अंग सेवक श्री बांके बिहारी मन्दिर वृदांवन) जी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा एवं फतेहबाद से आयी सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहिका परविन्दर पलक जी, मुजफ्फरनगर से अर्पित गोयल जी व आशुतोष तोमर जी, भक्तों को अपने मधुर-भजनों से रिझायेगें।
उन्होंने बताया कि मुख्य आकर्षणः- श्री पंचमुखी बालाजी महाराज जी का मनमोहक दरबार छप्पन भोग प्रसाद, इत्र वर्षा व पुष्प वर्षा रहेगी साथ ही राम रसोई की व्यवस्था यहां रहेगी।. उन्होंने बताया कि श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार अपने नवम् वार्षिक उत्सव में सभी भक्तजनों को परिवार व इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित करता है। कार्यक्रम का निमंत्रण पूर्व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य समाजसेवियों सहित आम जनमानस को भी दिया गया है।
इस अवसर पर हरीश गुप्ता अध्यक्ष श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ परिवार मुजफ्फरनगर, सुनील तायल,विशाल गर्ग, नवनीत गुप्ता,विपुल तायल,आदित्य अग्रवाल,विन्स त्यागी,गोरव् बंसल,नीरज शर्मा,पंडित हंशराज शर्मा,अमन तायल, विपुल गुप्ता,अमन गर्ग आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


