Skip to main content

TR NEWS UP-UK

1.28 लाख के गांजे सहित शाहपुर में दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना शाहपुर द्वारा 1 लाख 28 हजार 600 रुपये कीमत का 05 किलो 144 ग्राम नाजायज गांजा व एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर के साथ 02 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

 थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कबीरपुर मोड के पास से अभियुक्त राहुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फफराना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद व रवि पुत्र सेसंरपाल निवासी ग्राम सिसोली थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को 05 किलो 144 ग्राम नाजायज गांजा व एक अदद मो0सा0 स्पलेण्डर प्रो न0 UP15BA3724 के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 278/2024 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*

1. राहुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फफराना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद

2. रवि पुत्र सेसंरपाल निवासी ग्राम सिसोली थाना भौराकलां जनपद मु0नगर

*अभि0गण के कब्जे से बरामदगी*

-05 किलो 144 ग्राम नाजायज गांजा

-एक अदद सीज शुदा मो0सा0 स्पलेण्डर प्रो न0 UP15BA3724 अन्तर्गत धारा 207 MV ACT(घटना में प्रयुक्त)

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *