मुजफ्फरनगर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस (जयंती )के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तर से दिये गये चिन्हित संकेतकों पर कार्य व अथक प्रयास करते हुये जनपद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत करने हेतु सेन्ट्रल टीबी डिवीजन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के निर्गत निर्देशानुसार जनपद में वर्ष 2023 में चिन्हित 21 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश श्री कपिल देव अग्रवाल, एवं जिलाधिकारी श्री उमेश चन्द्र मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एम एस फौजदार की गरिमामयी उपस्थिति एवं डा० लोकेश चन्द्र गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं श्री धर्मेन्द्र कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी, मुजफ्फरनगर अधोहस्ताक्षरी की उपस्थिति में वर्ष 2023 में चिन्हित 21 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी जी की कास्य रंग की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2024 को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा समस्त 21 ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी जी की कास्य रंग की मूर्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मा मंत्री जी ने समस्त जनमानस को आह्वान किया गया कि सभी प्रबुद्धजन क्षय रोगियों को गोद लेते हुये उनको पोषण पोटली देने का कार्य करें ताकि समाज जल्द से जल्द टीबी मुक्त हो सके। माननीय मंत्री जी द्वारा स्वयं 6 क्षय रोगियों को गोद लेकर नि-क्षय मित्र बने हैं। मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा भी क्षय रोगियों को गोद लेकर नि-क्षय मित्र बनाया गया है, जिनका वर्तमान में सफलता पूर्वक इलाज पूर्ण हो चुका है। डा० लोकेश चन्द्र गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई एवं उपस्थित 21 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत हेतु बधाई देते हुये सभागार में उपस्थित समस्त प्रबुद्धजनों को नि-क्षय मित्र बनने हेतु एवं टीबी मरीजों को पोषण पोटली दिये जाने हेतु आह्वान किया गया ताकि माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्ष 2025 में टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर की समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किये जाने में सहयोग प्रदान करते हुये टीबी मुक्त किया जा सके। समस्त चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों से भी अपील की गई की वो अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने एवं नि-क्षय मित्र बनने हेतु आगे आयें। डा० महावीर सिंह फौजदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुये उनके माध्यम से जनपद की समस्त 487 ग्राम पंचायतों को भी टीबी मुक्त करने का आहवान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी ग्राम प्रधानों को बधाई दी गई और अपने-अपने गांव को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से परिपूर्ण करने हेतु अथक प्रयास करने हेतु कहा गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को वर्ष 2023 में टीबी मुक्त होने पर बधाई देते हुये शेष ग्राम पंचायतों के प्रधानों को भी टीबी मुक्त ग्राम पंचायत हेतु कार्य करने एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को शेष ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त पंचायत हेतु और अधिक अथक प्रयास करने हेतु कहा गया।इसके उपरांत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया । मंत्री ने समस्त विभाग के अधिकारियों से कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए।
ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह के आयोजन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डा० गीताजली वर्मा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी,विपिन,तोषण, सहबान, विप्रा, अतुल, विपिन शर्मा, रजनीश, विपिन, हेमन्त, अभिषेक, संजीव शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।


