Skip to main content

TR NEWS UP-UK

होली चाइल्ड स्कूल में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के मेधावी छात्र-छात्राओं का पुरस्कृत करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों डॉ0 रोहित खोकर मुख्य तकनीकी अधिकारी विद्या प्रकाशन मंदिर मेरठ, डॉ0 एस0एन0 चौहान निदेशक श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजि0, डॉ0 प्रेरणा मित्तल प्रधानाचार्या श्रीराम कॉलेज, ललित मोहन गुप्ता, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, मु0नगर, डॉ0 रणवीर सिंह प्रधानाचार्य, राजकीय इ0का0 कम्हेडा, डॉ0 निधि, डॉ0 वी0 मोहन कुमार, एम0एस0 गौड, आशिष द्विवेदी, विनय यादव, संदीप कौशिक, कृषिपाल सिंह प्रबन्धक होली चाइल्ड प0इ0कॉ0, संदीप मलिक, अनिल शास्त्री और प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बताया कि आज हम हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में जिले की टॉप-10 लिस्ट में स्थान प्राप्त करनी वाली छात्राओं और विद्यालय में बोर्ड परीक्षा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कक्षा-10 व कक्षा-12 में जिले की टॉप-10 लिस्ट में 7 वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आँचल सैनी और दिव्या शुक्रालिया को पगडी, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और प्रत्येक को रू0 11,000/- का चैक देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। 

कक्षा-10 में विद्यालय में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यर्थियों निकुंज गुप्ता, वंशिका पुत्री श्री राजेन्द्र, वंशिका, खुशी, हर्षित कुमार, भावना, आर्यन, कुनाल धीमान, लक्की और अंशिका को अंग वस्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के कक्षा-12 में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों जिया सैनी, स्वाति, सानिया, तनु, नित्यम, इरम चौधरी और वंश चन्देल को अंग वस्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ कक्षा-12 में उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पारितोषित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रोहित खोकर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन आपका है, आज आपको पारितोषित देकर पुरस्कृत किया गया। ये शुरूआत है अच्छी सफल सीढी की। जीवन का केवल लक्ष्य ये हो कि आपका सम्मान समाज में कितना योगदान है। ईश्वर ने सबको दो चीजे दी है पहला सपना देखना दूसरा उसे कर्मभूमि बनाकर उसे साकार करना। हमारे समय की तुलना में आज आपके लिए बहुत सुविधाएं है जिसका आपको भरपूर लाभ उठाना चाहिए। मेरा आशीर्वाद आप सभी के लिए आप अपने माता-पिता विद्यालय का नाम रोशन करें।

ललित मोहन गुप्ता ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज आप जिस मुकाम पर पहुँचे है उस मुकाम पर पहुँचाने में विद्यालय प्रशासन आपके शिक्षकों और माता-पिता का बहुत बडा योगदान है, आप हमेशा उनके कृतज्ञ रहे, अब आप जितनी मेहनत कर लोगें, आपकी जिन्दगी आराम से कटेगी। आप सभी बहुत सौभाग्यशाली है जो शिक्षा दूर-दूर शहरों में जाकर प्राप्त की जाती है उससे भी बेहतर शिक्षा आप अपने गंाव में ही प्राप्त कर रहे है।

डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने सभी बच्चों को उनकी अतुलनीय सफलता पर बहुत-बहुत बधाई दी। आपके विद्यालय में कक्षा-10 व कक्षा-12 दोनों में जिले का नाम रोशन किया। आपने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये, इतने अच्छे अंक लाने के लिए आप पर काफी दबाव भी रहा होगा और इस मुकाम को बनाये रखने के लिए भी दबाव रहेगा, लेकिन मेरा आप सबसे ये ही कहना है कि आप बिन्दास होकर अपनी लाईफ जिये, जीवन जीना न भूले, क्योंकि यह जीवन बार-बार नहीं आने वाला। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। डॉ0 एस0एन0 चौहान, डॉ0 रणवीर सिंह, डॉ0 वी0 मोहन कुमार, डॉ0 निधि, डॉ0 आशीष द्विवेदी, विनय यादव, संदीप कौशिक, मौ0 शहजाद गौड, डॉ0 राजीव कुमार, संदीप मलिक एवं अनिल शास्त्री सभी ने कक्षा-10 व कक्षा-12 के सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व धन्यवाद किया कि आपने अपने बहुमूल्य समय से हमारे होनहार विद्यार्थियों के लिए समय निकाला। आप सभी बधाई के पात्र है। मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का बारम्बार धन्यवाद करता हूं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जितेन्द्र कुमार, आजाद सिंह, धीरज बालियान, रूपेश कुमार, शुभम कुमार, नितिन बालियान, इन्दु सहरावत आदि सभी स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *