Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हुस्न के जाल में फंसाकर तीन लाख ऐंठने वाला गिरोह पकड़ा

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा हनीट्रैप गैंग का सफल अनावरण करते हुए 02 वांछित अभियुक्तगण को  गिरफ्तार कर कब्जे से 02 लाख रूपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल ने बताया कि 11 जनवरी को वादी फिरोज मलिक द्वारा थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि 06 जनवरी को सना नाम की महिला द्वारा वादी को वीडियो कॉल पर बातचीत कर मिलने बुलाया गया। सात जनवरी को वादी अपने दोस्त के साथ सना द्वारा बताये स्थान पर पहुंचा तो सना व उसके अन्य साथियो द्वारा योजनाबद्ध तरीके से वादी की अश्लील वीडियों बनाकर बलात्कार के मुकदमे में फंसाने व तमंचा दिखाकर डरा धमकाकर वादी व उसके दोस्त से 03 लाख रूपये भिन्न भिन्न खातो में ट्रांसफर करा लिये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 26/2026 धारा-308(5)/308(6)/351(3)/61(2)/127(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया था।  थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को बडौत रोड से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 02 लाख रूपये बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* समसू पुत्र आबाद निवासी ग्राम दोझा थाना बिनोली, बागपत मूल निवासी ठठेरो वाली गली मुकबारक शाह थाना मंडी, सहारनपुर उम्र करीब 32 वर्ष

*2.* उस्मान पुत्र आबाद निवासी ग्राम दोझा थाना बिनोली, बागपत उम्र 40 वर्ष

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों समसू एवं उस्मान द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों सना, समा परवीन, गुलबहार, सलमान उर्फ शहजाद आदि के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा है। गिरोह की महिलाएँ अनजान व्यक्तियों को वीडियो कॉल के माध्यम से मिलने के बहाने बुलाकर नग्न अवस्था में वीडियो बना लेती हैं तथा बाद में झूठे बलात्कार के मुकदमे में फँसाने एवं जान से मारने की धमकी देकर धनराशि की उगाही करते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *