लखनऊ। नाका इलाके में स्थित शरनजीत होटल में पांच परिजनों की हत्या के बाद अरशद नामक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वह मोदी-योगी से इंसाफ और इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की मांग कर रहा है।
हत्या के बाद अरशद ने ही पुलिस को सूचना दी थी कि मरने वालीं चार उसकी बहनें और पांचवी उसकी मां हैं। उसने पांचों की हत्या कर दी है और खुद भी मरने जा रहा है। वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि हमें दस-पंद्रह दिन हो गए। हम फुटपाथ पर सो रहे हैं ठंड में। हमारा घर इन्होंने छीन लिया है। पेपर हमारे पास हैं। हम घर को मंदिर के नाम करना चाहते थे। लखनऊ पुलिस से हमारी गुजारिश है कि इनके जैसे मुसलमान कहीं मत छोड़ो आप। आप जो कर रहे हो बहुत बढ़िया कर रहे हो। मुसलमान हर जगह जमीनों पर कब्जा करते हैं। लोगों पर जुल्म करते हैं। न जाने कैसे कैसे गैरकानूनी धंधे करते हैं, नकली नोट छापते हैं। हमने इनके खिलाफ बहुत कार्रवाई करने की कोशिश की। हम नहीं करवा सके। हमने भाजपा और बजरंग दल वालों से भी मदद मांगी पर किसी ने हमारी मदद नही की। ये चाहते थे कि मुझे और मेरे पिता को जेल भिजवा कर मेरी बहनों को हैदराबाद में बेच देंगे।
हमारी मौत की जिम्मेदार पूरी बस्ती है। सबसे मेन हैं रानू उर्फ आफताब अहमद, अलीम खान, ड्राइवर, अहमद, आरिफ, अजहर। इनके और रिश्तेदार हैं जो ऑटो चलाते हैं।

