मुजफ्फरनगर। ईद का चांद मंगलवार को नहीं दिखाई दिया। ईद उल फित्र अब बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। तमाम मुस्लिम उलेमाओं ने मंगलवार को इस्लामिक माह शवाल का चांद न होने का एलान किया। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार अब बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी शवाल (ईद) का चांद न होने का एलान किया। मौलाना ने कहा कि 11 अप्रैल को शवाल की पहली तारीख होगी।
Author: Taja Report
Views: 26

