Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हिंदू बनकर नेपाली युवती से शादी करने वाले मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर । नेपाल की महिला से हिंदू बनकर शादी करने वाले मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का थाना बुढाना पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया जिसमें प्रकाश में आया कि नेपाल की एक महिला से जौला निवासी मुस्लिम व्यक्ति द्वारा वर्ष 2019 में हिन्दू बनकर शादी कर ली गयी है। महिला की तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह ने यह जानकारी दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *