Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हादसे को देख दहल गई पुलिस, पति पत्नी दोनों थे पुलिसकर्मी

मुजफ्फरनगर । सुबह हादसे के शिकार पति पत्नी दोनों पुलिसकर्मी थे। उनके साथ बच्चे के मरने की खबर अफवाह निकली। पुलिस ने बताया कि सिपाही सुधीर कुमार मूल रूप से सहारनपुर जिले का रहने वाला था और मुरादाबाद के कटघर थाने में तैनात था। उसकी पत्नी सोनिया मुरादाबाद के ही नागफनी में तैनात थी। फिलहाल छुट्टी पर दोनों सहारनपुर अपने घर आए हुए थे।मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर दोनों कहीं जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। नई मंडी कोतवाली इलाके के बिलासपुर बाइपास पर बाइक रोककर दोनों खड़े हुए थे। इसी बीच हरिद्वार-देहरादून की तरफ से रोड़ी-बदरपुर का एक ट्रक आया और बिलासपुर गांव की तरफ से हाईवे पर चढ़ते रेत के ट्रेक्टर-ट्रॉली को बचाने की कोशिश में ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार सिपाही दंपति सुधीर और सोनिया को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक समेत दोनों को घसीटता हुआ ट्रक सड़क से नीचे खाईनुमा गड्डे तक ले गया और पेड़ से टकराकर जल उठा। फायर ब्रिगेड को बुलवाकर ट्रक में लगी आग को बुझवाया गया। बाइक सवार सिपाही सुधीर ने अपने अगली तरफ एक बैग रखा हुआ था। जैसे ही ट्रक ने उन दोनों को अपनी चपेट में लिया और टक्कर लगते ही बैग उछलकर दूर जाकर किया तो चश्मदीदों ने उसे दंपति का बच्चा मान लिया।

देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच अफवाह फैल गई कि दंपति के साथ मौजूद उनका बच्चा भी काल का ग्रास बन गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर हुआ। हादसे के बाद बिलासपुर बाईपास पर जाम लग गया। दिल्ली-देहरादून रूट समेत जौली-मुजफ्फरनगर रूट पर जबरदस्त तरीके से जाम की स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ नई मंडी और इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया गया। इसके बाद एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का किया। पुलिस ने बाईपास पर मोर्चा संभालते हुए भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि बच्चे के मरने की बात अफवाह निकली। बताया जाता है कि बाइक पर रखे बैग को प्रत्यक्षदर्शियों ने बच्चा समझ लिया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *