Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हाथरस के पास सतसंग समागम में भगदड़ मचने से अभी तक 120 लोगों दबने से मौत

लखनऊ । एटा – हाथरस बॉर्डर के करीब रतिभानपुर में भोले बाबा के सतसंग समागम में भगदड़ मचने से 120 लोगो दबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सैंकडो श्रद्धलु दबे हुए हैं। कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। आसपास के जिलों के अस्पतालों को अलर्ट पर किया गया है। एटा मेडिकल कॉलेज में भी दर्जनों घायलों को भर्ती कराया गया है। डीएम एसपी समेत जिले भर की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए।सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोलेबाबा प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अचानक भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए दर्जनों भक्तों की इस दौरान मौत हो गई। सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। एटा के सीएमओ ने बताया कि 27 लोगों के शव यहां आए हैं। इनमें से 25 महिलाएं हैं। सभी सत्संग हादसे से जुड़े हैं। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके शव एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जबकि कुल मृतकों की संख्या 120 बताई जा रही है। जिनके शव अलीगढ़ भेजे गए हैं। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *