मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन)” विषय पर एक विशेष गेस्ट लेक्चर एव जागरूक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। आज के समय में हाइपरटेंशन एक अत्यंत गंभीर एवं तेजी से फैलने वाली बीमारी बन चुकी है, जिससे भारत सहित पूरे विश्व में लाखों लोग प्रभावित हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि प्रशिद्ध सर्जन इवान हॉस्पिटल डॉ० मदन मोहन झा, विशिष्ट अतिथि श्री कमलकांत भारद्वाज( डी०एस०एन०), ज्ञान प्रकाश मिश्रा ( सेल्स ऑफिसर) एव डॉ० गिरेन्द्र कुमार गौतम (निदेशक श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके की। यह हाइपरटेंशन अवेयरनेस प्रोग्राम ग्लेन मार्क कम्पनी के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे एडवांस टेक्नोलोजी के माध्यम से ब्लड प्रेसर किस प्रकार ज्ञात कर सकते है यह भी बताया गया।
मुख्य अतिथि डॉ० मदन मोहन झा ने छात्रो को संबोधित करते हुए हाई ब्लड प्रेशर की गंभीरता पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली, मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या तथा असंतुलित खान-पान के कारण हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी “साइलेंट किलर” के रूप में जानी जाती है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण कई बार स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यह हृदय रोग, स्ट्रोक तथा किडनी संबंधी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
विशिस्ट अतिथि कमलकांत भरद्वाज ने छात्रों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद एवं तनाव मुक्त जीवन अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके और उचित उपचार लिया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डा० गिरेन्द्र कुमार गौतम ने छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि आज की प्रदूषण भरी एवं भागदौड़ से भरी जीवनशैली में लोगों का स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तनाव तथा पौष्टिक भोजन की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने छात्रों को समझाते हुए कहा कि वर्तमान समय में यदि व्यक्ति अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाए, तो वह अनेक गंभीर रोगों से स्वयं को सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय पर भोजन, पर्याप्त नींद तथा मानसिक तनाव से दूर रहने को स्वस्थ जीवन का आधार बताया साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को फास्ट फूड एवं अत्यधिक तेल-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए तथा अपने दैनिक जीवन में योग एवं शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाता रहे, तो हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के अध्यापकों ने डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामदत्त शर्मा, साबिया परवीन, टिंकू कुमार, लोकेश कुमार, ज्योति जैन, अवि दुबे, आरती चोपड़ा, मुस्सयब खान, तरन्नुम फातिमा, शिवम् त्यागी, आर्याव्रत, उज्जवल, शैली, सलमान, शशीभूषण, भूदेव, रामसिंह, सुशील, विकास कुमार, संजय कुमार, आदि ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना छात्रों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


