Access denied हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग को संसद में उठाएंगेः सांसद चन्दन चौहान - Taja Report

Taja Report

हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग को संसद में उठाएंगेः सांसद चन्दन चौहान

*अधिवक्ताओं ने सौंपा सांसद चंदन चौहान को ज्ञापन*

मुजफ्फरनगर। पिछले 50 वर्षों से हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता लगातार आन्दोलन करते आ रहे हैं। आज 26.11.2025 दिन बुधवार को शहर के सभी अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग को लेकर स्थानीय सांसद चन्दन सिंह चौहान को कचहरी परिसर स्थित बाबू श्याम सिंह द्वारा पर ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बाबू श्याम सिंह द्वार पर एकत्र होकर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता हाईकोर्ट बैंच की मांग करते आ रहे हैं, जबकि अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट न होने के कारण अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने कहा कि हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति (पश्चिमी उ०प्र०) जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों एवम् तहसील बार एसोसिएशन का नेतृत्व करती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आम जनता को सस्ता, सुलभ एवम् त्वरित न्याय दिलाने हेतु पश्चिमी उ०प्र० की विभिन्न तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण लगभग 50 वर्षों से अधिक समय से आन्दोलनरत है, जिसके अनुपालन में समय-समय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा जेल भरो आन्दोलन, पश्चिमी उ०प्र० बन्द, पैदल मार्च, जिले के मुख्य चौराहे पर जनसभा का आयोजन, कैण्डल मार्च, राजनेताओं का घेराव जैसे उग्र आन्दोलन किये जाते रहे हैं। उक्त आन्दोलन में विभिन्न राजनैतिक, गैर-राजनैतिक, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन एवम् आम जनता आन्दोलनरत रही हैं, जिसमें आपने भी समय-समय पर महत्वपूर्ण सहयोग/योगदान दिया है तथा आपने संसद सहित हर मंच पर उक्त न्यायोचित मांग को पुरजोर तरीके से रखा है, जिसके लिये डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के समस्त सम्मानित अधिवक्तगण आपके कृतज्ञ है तथा आशा है कि भविष्य में भी आपके द्वारा उक्त मांग हेतु इसी प्रकार का सहयोग व समर्थन मिलता रहेगा।

महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने स्थानीय सांसद चन्दन सिंह चौहान से यह अनुरोध किया कि आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आम जनता की उक्त न्यायोचित मांग को आगामी शीतकालीन संसद सत्र के दौरान हाथों में पट्टी/स्लोगन लेकर/सवाल पूछकर पुरजोर तरीके से उठाने का कष्ट करें, ताकि पश्चिमी उ०प्र० में शीघ्र अतिशीघ्र हाईकोर्ट बैंच की स्थापना हो सके और आम जनता को सस्ता, सुलभ एवम् त्वरित न्याय प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर  सांसद चन्दन चौहान ने अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाया कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में पुरजोर तरीके से अधिवक्ताओं की मांग को उठाएंगे। उन्हांने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच मंडलों के सभी 22 जिलों के सांसदों से वार्ता कर संसद में इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता स्व. संजय चौहान द्वारा पूर्व में संसद में उठाई गई अधिवक्ताओं की हाईकोर्ट बैंच की मांग को वह और अधिक ताकत से उठाएंगे।

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान पूर्व अध्यक्ष अनिल जिन्दल, पूर्व महासचिव जितेन्द्र कुमार, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल व महासचिव राज सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता नेत्रपाल सिंह, चन्द्रमणि शर्मा, प्रदीप मलिक, प्रवीण गुड्डू, नगेन्द्र, विरेन्द्र कुमार बालियान, राकेश मौर्य मोहतसिब सन्नी, अमित कुमार, ताहिर राव, राशिद चौधरी, गौरव चौधरी, आदर्श सिंह, शिवम बालियान, नाहिदा परवीन, कमरूना गौर आदि सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet