लखीमपुर। कवि सम्मेलन में भाजपा विधायक ने कवि से छीना माइक बोले मैं शराब पीता हूँ किसी का खून नहीं पीता।
लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने भरे मंच पर कवि और जाने माने गीतकार विष्णु सक्सेना के हाथ से माइक छीन लिया और कहने लगे कि लोग कहते है कि मैं शराब पीता हूँ । हाँ मैं शराब पीता हूँ लेकिन मैं किसी का खून नहीं पीता। ये मेरे छात्र संघ के संस्कार हैं।मैंने अपने पूरे जीवन में किसी का खून नहीं पीया मैं पीता हूँ तो अपनी मित्र मंडली के साथ पीता हूँ सबके सामने पीता हूँ।
कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद प्रख्यात कवि गीतकार विष्णु सक्सेना ने अपने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट कर इशारों इशारों में विधायक के व्यवहार पर अफ़सोस जताया। साथ ही जनता से माफ़ी भी माँगी ।
वहीं भरे मंच से विधायक के बयान का वीडियो भी सामने आया हैं।
उन्होंने कहा कि मैं अपनी जीवन शैली के बारे में बताना चाहता हूँ कि न मैं कभी बदला हूँ। मैं जैसा भी हूँ आपके सामने हूँ। पूरी पूरी खुली किताब की तरह हूँ।केवल लांछन हमारे ऊपर यही हैं कि मैं दरुहा हूँ।
जब विधायक मंच पर ये बोल रहे थे तो उनके समर्थक तालियाँ बजा रहे थे।
इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा अतिथि के रूप में मौजूद थे।वह मंच के सामने कुर्सी पर बैठकर काव्य पाठ सुन रहे थे इसी बीच वह अचानक उठे और मंच पर पहुँच गए।काव्य पाठ कर रहे कवि विष्णु सक्सेना के हाथ से माइक के लिया फिर ख़ुद ही बोलना शुरू कर दिया।
फ़िलहाल सदर विधायक हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं चाहे वह कोतवाली में धरना प्रदर्शन का मामला हो या अधिकारियों से बदसलूकी करने का।

