Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हर की पौड़ी से दस लाख से अधिक शिव भक्त रवाना

हरिद्वार । गंगा नगरी में अब शिव भक्त कांवड़ियों का राज है। हर की पौड़ी चौबीस घंटे हर हर बम बम से गूंज रही है। अभी तक करीब दस लाख कांवड़ियों के रवाना होने का अनुमान है।

सावन मास के कांवड़ मेले में हर साल शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। गत वर्ष करीब चार करोड़ से अधिक शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे थे। इस बार संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। श्रावण मास में भगवान भोले शंकर की आस्था में शिवभक्त मीलों दूर पैदल गंगाजल लेकर रवाना हो रहे हैं। हर की पौड़ी भोले के जयकारे से गूंज रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *