Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरेंन्द्र मलिक व चंदन चौहान ने ली शपथ, ओवैसी ने खड़ा किया बखेड़ा

नई दिल्ली। लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदो के रूप में आज हरेंद्र मलिक और चंदन चौहान ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के बाद सीट पर लौट रहे हरेंद्र मलिक से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथ मिलाया।

इस अवसर पर एआईएमआईएम के असदुदीन ओवैसी ने अपनी शपथ के अंत में कहा, “जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फलस्तीन, तकबीर अल्लाह-हू-अकबर।” इसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

बाद में चंदन चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि

मैं…*चंदन चौहान* ईश्वर की शपथ लेता हूं…

आज संसद भवन में ईश्वर तथा पूज्य दादा जी स्व. बाबू नारायण सिंह (प्रथम उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) एवं पूज्य पिताजी स्व. संजय चौहान जी (पूर्व सांसद बिजनौर लोकसभा) के आशीर्वाद से 18 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली…

साथ हीं एक शपथ और लेता हूं कि एक बेटा और एक भाई के रूप में बिजनौर की सेवा करूंगा…आप ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतर कर दिखाऊंगा…

कैराना सांसद जब शपथ ग्रहण करने जा रही थीं तो सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने संसद में, मरहूम सांसद मुनव्वर हसन साहब की बेटी सांसद चौधरी इकरा हसन के सर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *