Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरेंन्द्र मलिक ने मौलाना सैयद अरशद मदनी से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर । नवनिर्वाचित सांसद हरेंन्द्र मलिक ने मौलाना सैयद अरशद मदनी से मुलाकात की।

सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी गठबन्धन से मुजफ्फरनगर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद हरेन्द्र मलिक जीत के बाद समाज के सभी वर्गों व विभिन्न संगठन के बड़े नेताओं से मिलकर हिन्दू मुस्लिम एकता के आधार व समर्थन से जीते गए चुनाव पर उनसे समर्थन के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद हरेंन्द्र सिंह मलिक द्वारा देवबंद में जमीयत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी से मुलाकात की गई।

सांसद हरेंन्द्र मलिक द्वारा इस जीत को हिन्दू मुस्लिम एकता व समर्थन की बड़ी जीत बताते हुए मौलाना सैयद अरशद मदनी का आभार जताया गया। उन्होंने उनसे चर्चा में कहा कि किसान मजदूर नौजवान इस वक्त बड़े संकट में है महंगाई बेरोजगारी व बढ़ते भ्र्ष्टाचार ने हर जाति वर्ग के विकास को रोक दिया है। सांसद हरेंन्द्र मलिक ने कहा कि इन सब मुद्दों पर संसद में मजबूती से आवाज़ उठाई जाकर हर जाति वर्ग के पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *