Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरियाणा में मतदान के लिए उमड़े बड़ी संख्या में वोटर

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों के लिए मतदान के लिए भारी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूरे प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां मतदान होगा। 8 अक्टबूर को मतगणना होगी। आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतार नजर आई।

सुबह 9 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग जींद में

​जींद- 12.71 प्रतिशत

पलवल- 12.54 प्रतिशत

फतेहाबाद- 11.81 प्रतिशत

अम्बाला- 11.87 प्रतिशत

महेंद्रगढ़- 11.51प्रतिशत

करनाल -11.10 प्रतिशत

 

कुरूक्षेत्र -10.57 प्रतिशत

रोहतक- 10.76प्रतिशत

मेवात -10.64 प्रतिशत

सिरसा- 9.87 प्रतिशत

भिवानी- 9.72 प्रतिशत

रेवाडी- 9.27 प्रतिशत

यमुनानगर- 9.27 प्रतिशत

चरखी दादरी -9.08 प्रतिशत

फ़रीदाबाद- 8.82 प्रतिशत

गुड़गांव -6.10 प्रतिशत

हिसार – 8.49 प्रतिशत

झज्जर – 8.43 प्रतिशत

कैथल -9.54 प्रतिशत

पंचकुला – 4.08प्रतिशत

पानीपत- 7.49 प्रतिशत

सोनीपत 7.98 प्रतिशत

रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डाला। सीएम नायाब सिंह सैनी ने भी नारायणगढ़ में मतदान किया।

ये है हरियाणा की 10 VIP सीटें:

चुनाव में इन चेहरों पर सबकी नजर, जानिए कहां से कौन लड़ रहा Election हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। राज्य की 10 ऐसी VIP सीटें हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इन सीटों पर बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं।लाडवा से कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

12 मार्च 2024 को भाजपा ने मनोहर लाल खट्‌टर को बदलकर कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया था। इसके बाद भाजपा ने 25 मई को करनाल विधानसभा सीट से नायब सैनी को उपचुनाव लड़ाया और उन्होंने जीत हासिल की। 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नायब सैनी को कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से टिकट दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा ने जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्‌डा को टिकट दिया है।

विनेश फोगाट चुनाव

पेरिस ओलिंपिक 2024 में डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने पहलवानी से संन्यास ले लिया था। राज्य में विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें जुलाना से टिकट दे दिया।

दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह आमने-सामने

जींद जिले की उचाना कलां विधानसभा सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह हैं।

सावित्री जिंदल भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रही

हिसार विधानसभा सीट पर भाजपा से बागी देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। वह जिंदल ग्रुप के चेयरमैन रहे स्व. ओपी जिंदल की पत्नी हैं। भाजपा ने यहां पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने रामनिवास राड़ा को टिकट दिया है। सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव चुनाव लड़ रही

महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट पर केंद्रीय राज्यमंत्री और गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने यहां पूर्व विधायक सीताराम यादव का टिकट काटकर आरती का पॉलिटिकल डेब्यू कराया। यह उनका पहला विधानसभा चुनाव है।

अंबाला कैंट : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज चुनाव लड़ रहे

अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस के परविंदर सिंह परी मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस से बागी चित्रा सरवारा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के पोता-पोती में टक्कर

भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा सीट पर भाजपा की श्रुति चौधरी चुनाव लड़ रही हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती हैं। कांग्रेस ने यहां बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा के बेटे अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दिया है। इस सीट पर चचेरे भाई-बहन आमने-सामने होने की वजह से मुकाबला रोचक बना हुआ है।

गोपाल कांडा भी लड़ रहे हैं चुनाव

सिरसा सीट पर हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के सुप्रीमो गोपाल कांडा चुनाव लड़ रहे है। कांग्रेस ने यहां उनके सामने इस सीट पर 5 बार विधायक रहे स्व. लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती गोकुल सेतिया को टिकट दिया है। भाजपा ने यहां रोहताश जांगड़ा को टिकट दिया था। नामांकन वापसी के आखिरी दिन रोहताश ने नामांकन वापस ले लिया था। ऐसी चर्चा है कि भाजपा यहां गोपाल कांडा को समर्थन दे रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई चुनाव लड़ रहे

हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 1967 से भजनलाल परिवार ही यह सीट जीतता आ रहा है। कांग्रेस ने यहां पूर्व IAS अधिकारी चंद्रप्रकाश को टिकट दिया है। 2019 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई विधायक बने थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *