चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में खेला हो गया। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा दिया। अब दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
सूत्रों के अनुसार गठबंधन टूटने के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दी। दूसरी ओर जजपा में भी टूट की खबर है। जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। ऐसे में जल्द कुछ और खलबली मच सकती है।
Author: Taja Report
Post Views: 26

