हरिद्वार। दो हिंदू नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर आरोपित सोएब को पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों किशोरियों को मुजफ्फरनगर और बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्वालापुर के सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति ने ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी उम्र 14 वर्ष व उसकी सहेली उम्र 14 वर्ष घर से मन्दिर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटी। काफी खोजने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद मिले सुराग के बाद एक पुलिस टीम ने एक किशोरी को मुजफ्फरनगर बस अड्डे से व दूसरी को बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी को भगा ले जाने वाले युवक को भी उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोएब निवासी ग्राम औरंगाबाद, शकूरपुर थाना मण्डावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

