Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार – लक्सर मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के दो वाहनों की भिड़ंत,एक की मौत कई घायल

हरिद्वार। लक्सर हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की टक्कर हो गई, जिसमें एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को लक्सर हरिद्वार मार्ग पर उत्तर प्रदेश के जनपद बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी कांवड़ जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन जैसे ही लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल सौरभ और पंकज को गाड़ी से जॉली ग्रांट के लिए रेफर किया। जबकि अमित को रुड़की अस्पताल के लिए रेफर किया। इनमें से सौरभ की मौत हो गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *