Taja Report

हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, एसएसपी का सख्त संदेश

हरिद्वार। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कल हरिद्वार में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में हंगामा करने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की गई है। सीसीटीवी फुटेज व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हुड़दंगियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा और सावन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शांति और सौहार्द का माहौल कायम रखा जा सके।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *