हरिद्वार । पहाड़ों में लगातार बारिश के साथ-साथ बादल फटने की घटनाओं पर के चलते हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से हर की पैड़ी के लिए जाने वाले जल स्तर को रोक दिया गया है। जिलाधिकारी से हुई वार्ता के अनुसार उन्होंने बताया कि ऊपर पहाड़ी हिस्से में लगातार हो रही। बारिश एवं केदारनाथ सहित कई इलाकों में बादल फटने की घटना के बाद से लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है एवं जल का बहाव भी तेज होता जा रहा था। जिसको लेकर यह फैसला लिया गया है ताकि हर की पैड़ी पर स्नान करने वाले कांवड़ियों सहित अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी एवं दिक्कत का सामना न करना पड़े।
Author: Taja Report
Views: 14


