Taja Report

हरिद्वार में प्रेमी ने युवती को गला रेतकर मौत के घाट उतारा 

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सनकी प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि करीब 4 साल से युगल का प्रेम प्रसंग चल आ रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से अनबन होने के चलते दोनों में बातचीत बंद थी।

जानकारी के मुताबिक मृतका हंसिका यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सीतापुर यूपी यहां एक सिडकुल की फैक्ट्री में काम करती थी। दोपहर बाद सिरफिरे आशिक ने सरेराह चौराहे पर युवती पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के बीच अनबन की वजह किसी तीसरे की एंट्री होना भी बताया जा रहा है। जिसके चलते प्रेमी ने यह खौफनाक कदम उठाया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी हैं। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित का शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *