Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार में ज्वेलर्स शोरूम डकैती का एक शातिर ढेर

हरिद्वार। पिछले सप्ताह रानीपुर मोड़ के पास श्री बालाजी ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने के मामले में बाईक सवार 2 बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया है। हरिद्वार पुलिस की देर रात बहादराबाद के धनौरी के पास बदमाशों के साथ मुठभेड हुई, जिसके बाद एक बदमाश को गोली लगी। बदमाश को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश दो थे, एक बदमाश की तलाश की जा रही है। वहीं बदमाशों के कब्जे से पुलिस को ज्वेलर्स शो रूम से लूटा हुआ कुछ माल भी बरामद हुआ है। देर रात हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने हालात का जायजा लिया, वहीं मौके पर पीड़िता ज्वैलर्स शो रूम के मालिक को बुलाकर मृतक बदमाश और माल की शिनाख्त भी कराई गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *