Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार पुलिस मुठभेड़ में नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख की हत्या का एक आरोपी ढेर, दूसरा फरार


हरिद्वार । नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल शार्प शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू को पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्यवाही में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सोमवार देर रात हरिद्वार पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एनकाउंटर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अमरजीत सिंह के पंजाब से रामपुर की तरफ जाने की सूचना थी। जिसके बाद एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने नाकेबंदी की। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायर झोक दिया। जवाबी फायरिंग में अमरजीत को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तराखंड के उधम नगर सिंह के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का एक आरोपी एनकाउंटर में मारा गया है। देर रात उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस के साथ चली मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।जबकि, दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। देर रात थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर भगवानपुर से कलियर की तरफ भागने लगे पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जिसको सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उक्त बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मौके से भागे दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली गई।

मृतक का नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र सिंह पता फतेहगढ़ चूड़ियां रोड नगली भट्ट अमृतसर जो उधमसिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा के बाबा तरसेम सिंह की हत्या में वांछित था। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विस्तृत जानकारी जल्दी दी जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *