Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर निवासी गौकश घायल, गिरफ्तार

हरिद्वार । पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर के एक बदमाश के पैर गोली लग गई. गोकशी की सूचना पर देर रात पथरी थाना पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी. जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों से सरेंडर करने की बात कही, तब बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी फायरिंग में मीर आजम नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई. आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है. आरोपी पर गौ तस्करी और गैंगस्टर के कई मुकदमे दर्ज हैं. घटनास्थल से एक जिंदा गोवंश भी बरामद किया गया गै. घायल बदमाश को इलाज के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभियुक्त का नाम अमीर आजम पुत्र जमील अहमद निवासी बागोवाली नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश है, जो वर्तमान में लंढौरा में किराये के मकान पर रहता था. जानकारी करने पर अभियुक्त का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास प्रकाश में आया है. अभियुक्त के विरुद्ध गौवंश चोरी और पुलिस मुठभेड़ के संबंध में थाना पथरी पर अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए.

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *