Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार पुलिस की गुंडागर्दी का ये वीडियो देखिए

हरिद्वार । उत्तराखंड पुलिस का शर्मसार करने वाला कारनामा सामने आया है। गंगा दशहरे के अवसर पर हरिद्वार में एक परिवार गंगा स्नान करने गया हुआ था तपतपाती गर्मी जब बच्चों ने पानी माँगा तो उन्होंने अपनी गाड़ी हरिद्वार के पास ज्वालापुर में साइड खड़ी कर पानी ख़रीदा। उत्तराखण्ड पुलिस के दो जवान पहुँचे गाड़ी का चालन काट दिया इस दौरान गाड़ीं मलिक ने बच्चों को पानी पिलाने की बात कहते हुए चालन ना काटने की बात कही। इससे क्षुब्ध पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ अभद्रता की वहाँ मोजूद लोगों ने परिवार के साथ अभद्रता का विरोध किया जिससे नाराज़ पुलिसकर्मियों ने अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर सरेराह सड़क के बीचोंबीच लात घूसों से मारपीट करते हुए परिवार के मुखिया को गाड़ी में डालकर थाने ले गये। पिता दिवस पर बेरहमी से पिटाई होते देख बेटी पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन बेरहम पुलिस को बेटी बेटा और पत्नी की पर दया नहीं आयी।क्या ऐसे बेरहम दबंग पुलिसकर्मियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोई एक्शन लेंगे या श्रद्धालुओं के साथ हुई बर्बरता को देखकर चुप रहेंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *