मुजफ्फरनगर । शहीद भगत सिंह जी का जन्मदिन भगत सिंह सेवादल द्वारा गांधी कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया। शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष में केक काटकर सभी को जन्मदिन की बधाई दी एवं उनके द्वारा दिए हुए बलिदान को याद किया गया। अशोक बाठला ने कहा अब हमें अपने देश और हिंदुत्व के लिए भी भूमिका निभानी पड़ेगी। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षण के नाते व अशोक बाटला, अध्यक्ष चौधरी नरेश अरोड़ा, अध्यक्ष राकेश ढींगरा, महामंत्री शैरी अरोड़ा उपाध्यक्ष, संजय बाठला, डॉ प्रदीप चौहान, पवन छाबड़ा, अशोक डोडा, अमित पटपटिया, हन्नी सेखों, सुनील सिंघल मावा एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया जो संस्थाएं समाज सेवा में लगी हुई है।
Author: Taja Report
Views: 21


