मुज़फ्फ़रनगर । स्पिक मैके कार्यशाला – प्रदर्शन श्रृंखला के दूसरे दिन डी ए वी इंटर कॉलेज व रोडवेज के पास स्थित एस डी इंटर कॉलेज नृत्यांगना डॉक्टर मंदाक्रांता रॉय एक समर्थ कलाकार और गुरु के रूप में अपने पूरे फॉर्म में दिखाई दीं । अपने नृत्य के माध्यम से उन्होंने छात्र छात्राओं में अद्भुत ऊर्जा का संचार किया ।
सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ (स्पिक मैके) द्वारा आयोजित भरतनाट्यम की कार्यशाला – प्रदर्शन श्रृंखला के दूसरे दिन डी ए वी इंटर कॉलेज व रोडवेज की निकट स्थित एस डी इंटर कॉलेज में अपनी कार्यशाला प्रस्तुति से बच्चों में अदभुत कलात्मक ऊर्जा का संचार किया । भरतनाट्यम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुए उन्होंने अपने कार्यक्रम का शुभारंभ ‘अलारिपु’ करते हुए भक्ति रस भाव वातावरण रच दिया । उन्होंने विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि हमारे शास्त्रीय नृत्य मूलतः मंदिरों से उपजे हैं इसलिए मनोरंजन न होकर आत्मबोध का एक सुंदर माध्यम हैं । वनस्पति विज्ञान में पीएच डी तथा भरतनाट्यम में उच्चश्रेणी परास्नातक डॉक्टर मंदाक्रांता ने बच्चों को कला को अनुशासन, धैर्य व एकाग्रता का माध्यम बताया जो जीवन सफल होने के लिए बहुत आवश्यक है । एक समर्थ गुरु की भांति उन्होंने बच्चों को भरतनाट्यम की क्रियाओं का जमकर अभ्यास कराया ।
भरतनाट्यम की पारम्परिक वेशभूषा व सजा श्रृंगार के साथ मंदाक्रांता ने मुत्थुस्वामी दीक्षितार व महाराजा थिरूनानाल द्वारा रचित नृत्य की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
डी ए वी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कलाकार के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा एस डी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहनवीर सिंह ने स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्यों दीप प्रज्वलन किया । प्रधानाचार्य सुनील शर्मा व सोहनपाल सिंह ने अपने विद्यालय में पधारे कलाकार तथा अन्य अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया । कलाकार मंदाक्रांता की पुष्पों व उपहारों से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर श्रीमती राजेश कुमारी, विजय कुमार शर्मा, डॉ सविता सिंह, श्रीमती मोनिका, शैलेन्द्र त्यागी तथा डॉ गरिमा जैन आदि प्राचार्यगण उपस्थित रहे । डॉ मृदुला मित्तल, नीति मित्तल, राहुल सेन, श्रीमती मीनू गोयल, विशु, तीर्थ का विशेष योगदान रहा ।


