Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हमारी कॉल का जवाब नहीं दिया तो अगली बार तेरी छाती में गोली मारेंगे: हरियाणवी गायक को धमकी

भिवानी। हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग का जिम्मा हिमांशु , हैरी बॉक्सर , हरमन संधू और अनिल पंडित ने लिया है।

दिलेर के पिता राजेंद्र खरकिया रागिनी गायक रहे है। इन्हें देखकर दिलेर ने 9 साल की उम्र से ही गायकी में कदम रखा था। 2018 में दिलेर ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई और लीलो चमन , कबूतरी , जूती काली , हाईकोर्ट और आलू मटर गाने हिट हुए। देर रात घर के बाहर इनकी कार रेंज रोवर खड़ी थी। बाइक सवार बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। घटना के समय दिलेर कार में नहीं थे। फायरिंग से इलाके में दहशत मच गई। घटना के बाद जो पोस्ट की गई उसमें लिखा है की हिमांशु , हैरी बॉक्सर , हरमन संधू और अनिल पंडित इसकी जिम्मेदारी लेते है। अगर हमारी कॉल का जवाब नहीं दिया तो अगली बार तेरी छाती में गोली मारेंगे। भिवानी पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इससे पहले शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की निर्मम हत्या की गई थी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *