मुज़फ्फरनगर। खतौली के मढ़करीमपुर में रात हुए हमले को लेकर डॉ संजीव बालियान ने कहा कि हमला पहले से ही सुनियोजित तरीके से किया गया। युवाओं को किसने भड़काया है इसकी पुलिस जांच करे।
डॉ संजीव बालियान ने अपने आवास पर दिन निकलते ही अपने ऊपर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही कोई तहरीर दी गयी है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि घर की छतों से इनलोकिंग टाइल्स व पत्थर बरसाए गए। इससे कुछ भी हो सकता था। दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है। मुज़फ्फरनगर में शांतिपूर्ण माहौल को कुछ लोग खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
Author: Taja Report
Views: 19


