मुजफ्फरनगर। हत्या के प्रयास के 2 वांछित अभियुक्त गणों को घटना के मात्र 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
12 अक्टूबर को वादी सन्नी मलिक पुत्र सोहनवीर सिंह निवासी खांजापुर बुढानामोड थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित तहरीर बावत अभियुक्तगण 01-शाहनजर 02- सोनू 03-शहाबाज नि0 द0खालापार मु0नगर 04-अजीम व 4 लोग अज्ञात द्वारा सन्नी मलिक व शुभम मलिक पुत्रगण सोहनवीर नि0गण गांव पीन्ना हाल पता खांजापुर बुढाना मोड थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर के साथ जान से मारने की नियत हमला करना व कार स्फिट नं0 एचआर 51 बीएच 3964 को छतिग्रस्त कर देने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल की जिसके आधार पर थाना खालापार पर मु0अ0सं0 75/24 धारा धारा 109,324(4),191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री लोकेश कुमार गौतम के सुपुर्द की गयी । उपरोक्त अभियोग मे वांछित अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर टीम गठित की गयी । जिसके क्रम में दिनांक 13.10.2024 को मुखबिर की सूचना पर 02 वांछित अभियुक्त गण शाहनजर व अजीम उपरोक्त को गहराबाग से मेरठ रोड की ओर आने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


