मुजफ्फरनगर। मोरना में हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर के क्लीनिक का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली गयी।
मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान व गल्ले का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की रकम उडा ली। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में डॉक्टर महताब आलम की दुकान पर चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
Author: Taja Report
Views: 11


