Skip to main content

TR NEWS UP-UK

स्व उत्तम चंद्र शर्मा को पुण्यतिथि पर नमन व उत्तम गार्डन का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पत्रकार स्व.उत्तम चन्द शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर सनातन धर्म सभा भवन मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या मे नगर के गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये।

इससे पूर्व मिनाक्षी चैक से लेकर शिव चौक तक डिवाईडर पर स्व.उत्तम चन्द शर्मा की स्मृति मे पौधारोपण किया गया। जिसे उत्तम गार्डन का नाम दिया गया। श्रद्धांजलि सभा मे पंडित सतीश शर्मा गांधी कालोनी ने अपने सहायकों के साथ सुन्दर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने स्व.उत्तम चन्द शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तम चन्द शर्मा ने एक साधारण परिवार मे जन्म लेकर पत्रकारिता को नई उंचाईयो पर पहुंचाया । उन्होंने भारतीय प्रेस परिषद का सदस्य बनकर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया। सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपने सम्बोधन मे कहा कि उन्होने फर्श से अर्श तक पत्रकारिता को एक नई दिशा दी। मुजफ्फरनगर मे उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने स्व.शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा समाजहित मे किये गए कार्यो को याद किया। नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्व.उत्तम चन्द शर्मा का उनके परिवार के साथ 4 दशक का साथ रहा है। उन्होने कहा कि उन्होने जो बुलेटिन को जन जन तक पहुंचाया। अंकुर दुआ और अधिक उचाईयों तक ले जाने का काम करेंगा। ऐसी कामना है। बिजनौर टाइम्स ग्रुप के दैनिक चिंगारी के संपादक डा.सुर्यमणी रघुवंशी ने कहा कि स्व.शर्मा जी से उनके पिता स्व.बाबूसिंह चौहान का 5 दशकों का नाता रहा है। अब अंकुर दुआ मुजफ्फरनगर बुलेटिन को और अधिक उंचाईयो पर ले जाएगे। प्रयत्न संस्था के संस्थापक समर्थ प्रकाश ने उनके समाज व पत्रकारिता के लिए योगदान की सराहना की। समाजसेेवी सत्यप्रकाश रेशू, देवराज पंवार, पंकज जैन गांधी टैन्ट व सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने भी स्व.शर्मा को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। उद्योगपति एवं समाजसेवी भीमसैन कंसल ने कहा कि उत्तम चन्द शर्मा ने एक छोटे से अखबार के माध्यम से विश्व मे अपनी एक पहचान बनाई। उद्योगपति नीलकमल पुरी ने स्व.शर्मा के साथ अपने संस्मरणों को ताजा किया।

कार्यक्रम मे पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता यशपाल पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,जिला बार अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व सचिव बार अरूण शर्मा, संजय गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अचिन्त मित्तल, मनोज बाठला, भाजपा नेता अशोक बाठला, मनोज लैमन, धनप्रीत चन्नी बेदी, डा.आर.बी.सिह, डा.एस.के.डी.भारद्वाज, पं.उमादत्त शर्मा, मौ.तारिक कुरैशी, समाजसेवी गौहर सिददकी, व्यापारी नेता संजय मित्तल, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, इं.अशोक अग्रवाल, डा.वी.के.जैन, व्यापारी नेता राकेश त्यागी, तेगबहादुर सेनी एड., स.सुखदर्शन सिंह बेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष चन्द शर्मा, बलविन्द सिंह सल्ल, डा.अजय गुप्ता, समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, कीर्तिभूषण अग्रवाल, स.बलजीत सिंह,सुमित मलिक, राहुल गोयल के.सन्स, विश्वदीप गोयल बिटटू, ब्रहमप्रकाश शर्मा, डा.एम.के.बंसल, प्रवीण जैन चीनू,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, स.जसप्रीत सिंह जेपी, अनिल अरोरा साडी वाले, जनार्दन विश्वकर्मा, पवन बंसल, पूनम चैधरी,सतीश शर्मा करवाडा,भाजपा नेता सचिन सिंघल, भाजपा नेता वैभव त्यागी, अरूण प्रताप आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलटिन के संपादक अंकुर दुआ, श्रीमति पूजा दुआ ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा अपने सम्बोधन मे उन्होनें कहा कि आज उन्होने मिनाक्षी चौक से लेकर शिव चौक तक जो पौधारोपण कराया है। उसका नाम उत्तम गार्डन रखा गया है। उन्होने कार्यक्रम मे आए लोगो को एक एक पौधा भेंट कर उसे अपने घरो मे लगाने का आहवान किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही, अरविन्द भारद्वाज, दैनिक जागरण के जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश, हिन्दुस्तान के जिला प्रभारी दिवाकर झा, अमर उजाला के जिला प्रभारी मदन बालियान, संपादक रविन्द्र चैधरी, संपादक अनिल राॅयल, राकेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शरद गोयल,विजय कर्णवाल, पत्रकार लोकेश भारद्वाज, पत्रकार संदीप वत्स पंडित, पत्रकार गुलफाम अहमद, पत्रकार सलेकचन्द पाल, पत्रकार विनोद पाराशर, संजीव गोल्डी, अमन कुमार, श्रीदत्त शर्मा, , पत्रकार भगत सिह वर्मा, पत्रकार श्यामचरण पंवार, अश्वनी रहेजा, पत्रकार राहुल शर्मा, पत्रकार सोनू धीमान, पत्रकार रीतू मोहन, पत्रकार सचिन सिंघल, पत्रकार श्यामवीर शर्मा, पत्रकार हनी सिंघल आदि सहित प्रदेश भर से अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *