Skip to main content

TR NEWS UP-UK

स्वास्थ्य रैंकिंग डैशबोर्ड में मुज़फ़्फ़रनगर फिर द्वितीय स्थान पर

मुजफ्फरनगर । प्रदेश सरकार द्वारा जारी माह की स्वास्थ्य रैंकिंग डैशबोर्ड में जनपद मुज़फ़्फ़रनगर ने एक बार फिर राज्य के 75 जिलों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। यह लगातार तीसरा महीना है जब जनपद ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपलब्धि के पीछे जनपद स्तरीय स्वास्थ्य टीम का समर्पण, प्रशासन का मार्गदर्शन तथा जन-सहभागिता मुख्य कारण रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद का समग्र कंपोज़िट स्कोर 0.73 रहा है।

जनपद की विशेष उपलब्धियां:

एचआईवी जांच (PW screened for HIV) में 100% प्रदर्शन कर जनपद को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

बच्चों का पूर्ण टीकाकरण (Full Immunization) भी 100% सुनिश्चित किया गया।

पुरकाज़ी, मुज़फ़्फ़रनगर (ग्रामीण) व बघरा जैसे ब्लॉकों ने समग्र स्कोर में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया:

> “हमारी टीम के अथक प्रयासों और सामूहिक भागीदारी से यह संभव हो पाया है। आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सीएचसी-पीएचसी स्टाफ , डीपीएमयू यूनिटऔर जिला स्तर की निगरानी इकाई ने धरातल पर कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है।”

उन्होंने कहा कि पुरकाज़ी ब्लॉक ने स्थायी विधि अपनाने में 330% की वृद्धि दर्ज की, वहीं बघरा ब्लॉक की रैंक में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। हालांकि, कुछ ब्लॉकों जैसे खतौली व मुज़फ़्फ़रनगर (शहरी) में और सुधार की आवश्यकता है।

रैंकिंग के अन्य मुख्य बिंदु:

नवजातों को होम विजिट (HBNC) में अधिकांश ब्लॉकों का प्रदर्शन 100% रहा।

4 या अधिक एएनसी और एचबी जांचें समय पर कराई गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों व आशा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनपद की यह उपलब्धि भविष्य में और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *