मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस को ग्राम गंगधाड़ी में 01 युवक द्वारा स्वयं पर डीजल डालकर आग लगा लेने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया है। सूचना पहुंचे एसपी सिटी अमृत जैन मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेने पहुंचे। थाना खतौली पुलिस को ग्राम गंगधाड़ी में 01 युवक द्वारा स्वयं पर डीजल डालकर आग लगा लेने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया है । पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल की कुशलक्षेम पूछी गयी तथा घायल के परिजनों से वार्ता की गयी तथा उन्हें प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया । इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना प्रभारी खतौली को प्रकरण से सम्बन्धित हर छोटे-बड़े बिंदु की जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए । थाना खतौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । घायल के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।


