Skip to main content

TR NEWS UP-UK

स्वतंत्रता दिवस पर मास्टर विजय सिंह व साथियों ने धरना स्थल पर झंडा फहराया

मुजफ्फरनगर। 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध साढ़े 28 साल से दुनिया के सबसे लंबे धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह व साथियों ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया. एक मीटिंग कर बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। 

Advertisement

आज धरना स्थल शिव चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक मीटिंग आयोजित की गई स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया स्वतंत्रता संग्राम इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मास्टर विजय सिंह ने कहा अब भ्रष्टाचारियों से स्वतंत्रता संग्राम की तरह है लड़ाई लड़नी पड़ेगी .78 साल में भ्रष्टाचार घटने की बजाय कई गुना बढ़ गया है जो बहुत ही घातक है लेखक रोहित कौशिक ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमें शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें प्रत्येक दिन स्वतंत्रता सेनानियों त्याग को याद कर एक ऐसा भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए, जहां जाति और धर्म के नाम किसी के साथ भेदभाव न हो। शिशुकांत गर्ग एडवोकेट ने कहा बांग्लादेश की स्थिति आज बहुत खराब है हमें कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है महेश विश्वकर्मा ने कहा अपराधी राजनेताओं व अधिकारियों के विरुद्ध कठोर निर्णय लेने की आवश्यकता है मीटिंग में संदीप कुमार मनोज कुमार . छवि तोमर एडवोकेट. डॉक्टर कैलाश अरोरा महेश विश्वकर्मा राजपाल रोहित कौशिक . सावन कुमार तनुश्री वनशिका .लक्की. रोहताश . विकास प्रेमचंद शामिल रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *