मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.5 ग्राम अवैध मादक स्मैक, इलैक्ट्रानिक कांटा व 2150 रुपये नगद बरामद किए हैं ।
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त भूषण पुत्र सुमेरचन्द निवासी गली नं0 3 भूरादेव मंदिर के सामने वाली गली ,रामलीला टील्ला थाना कोतवाली नगर मु0नगर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद इलैक्ट्रानिक कांटा मय 2150 रूपये नगद सहित न्याजुपुरा चरथावल रोड पर न्यू गुडलक बारात घर के पास बने मंदिर के पीछे प्लाटिंग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम भूषण पुत्र सुमेरचन्द निवासी गली नं0 3 भूरादेव मंदिर के सामने वाली गली ,रामलीला टील्ला थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 52 वर्ष बताया गया है।


