मुजफ्फरनगर । स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डी ए वी कॉलेज मुजफ्फरनगर में 19 मई से 21 मई को प्रातः 5 बजे से 6 बजे तक एक त्रिदिवसीय योग शिविर का आयोजन कर रहा है । इस शिविर में स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे।
स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधामोहन तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि योग स्पिक मैके की गतिविधियों का महत्वपूर्ण अंग रहा है । राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले स्पिक मैके के सभी कार्यक्रमों में योग अपरिहार्य रूप से शामिल रहता है । यह परंपरा योग के अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित होने से पूर्व से ही निरंतर चल रही है ।
स्पिक मैके मुजफ्फरनगर की इकाई प्रतिवर्ष योग शिविरों का आयोजित करती है । इस कार्य में डी ए वी कॉलेज की भूमिका सदा सक्रिय रहीं है । विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो डी के त्यागी के अनुसार शिविर में डी ए वी कॉलेज की एन सी सी व एन एस एस की इकाइयां भी प्रतिभागिता कर रहीं हैं ।


