Taja Report

’स्पार्कल ब्लॉसम ब्लास्ट 2024’’ थीम वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के नवांगतुको के स्वागत में ’’स्पार्कल ब्लॉसम ब्लास्ट 2024’’ थीम वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल, प्रबंधन डीन डॉ सौरभ मित्तल, आईक्यूएसी समन्वयक, डॉ0 विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डॉ विवेक त्यागी, विभागाध्यक्ष प्रबंधन संकाय, डॉ अशफ़ाक़् एचआर, डॉ पंकज शर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि गौतम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर बीएजेएमसी प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के कुछ छात्रों युविका, परम सिंघल, सिद्धार्थ कुंवर,राहुल साहनी, निकू, सोनाक्षी ,विनय कश्यप, सोनिया, पीयूष ग्रोवर, प्रशांत पाल, कार्तिक ने गणेश वंदना का बड़ा ही मनोहर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति इतनी जानदार थी की सभागार भक्तिमय हो गया।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की अलग-अलग श्रेणीयों में छात्रों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें समूह नृत्य, युगल नृत्य, एकल नृत्य, हास्य नाटिका, एकल गायन, मिमिक्री आदि के साथ-साथ कुछ खेलों का भी समावेश किया गया।

इस अवसर पर बैद्धिक स्पर्धा भी आयोजित की गई जिसमें सभागार में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को अपने बौद्धिक कौशल को दिखाने का भी अवसर दिया गया साथ ही विभिन्न प्रकार की बौद्धिक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन, बबली, सृष्टि खुराना एवं ज़किया द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता एवं जन संचार पाठ्यक्रम वर्तमान दौर की मांग है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार के असीम अवसर है। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रम बेहद शानदार थे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना की प्रशंसा करते हुए शानदार प्रस्तुति बताया।

इस अवसर पर डीन मैनेजमेंट डॉ सौरभ मित्तल ने विभाग को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी और कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रम रचनात्मक और विवेकशील थे जिन्होंने सभी का मनोरंजन करने के साथ ही सामाजिक मूल्यों पर गंभीर सन्देश भी दिया।

इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए और पुराने विद्यार्थियों को एक दूसरे से रूबरू कराने के साथ-साथ संस्थान और विभाग की उपलब्धियों से अवगत कराना रहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सम्पूर्ण आयोजन और प्रबंधन अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने किया जिसका व्यवहारिक उद्देश्य विद्यार्थियों में इवेंट मैनेजमेंट की समझ को विकसित करना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतिम वर्ष के समस्त विद्यार्थियों के साथ विभाग की प्रवक्ता शिवानी बर्मन, कहकशा मिर्ज़ा और मयंक वर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *