अमरोहा। गजरौला के SRS स्कूल की मिनी बस रोजाना सुबह की तरह गांव से बच्चों को ला रही थी। तभी अज्ञात बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। उस समय मिनी बस में 28 बच्चे मौजूद थे गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। बदमाशों ने करीब 1KM तक मिनी बस का पीछा भी किया। मगर ड्राइवर मिनी बस को भागाकर सुरक्षित स्थान तक ले गया। उधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। यह स्कूल गजरौला ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी वीरेंद्र सिंह का है।
Author: Taja Report
Post Views: 18


