मुजफ्फरनगर । फुगाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टार इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल की गाड़ी पलटने से कई बच्चे घायल हो गए। कुछ बच्चों को उपचार के लिए शामली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गाड़ी सहित गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 08:00 बजे थाना फुगाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि स्टार इंटरनेशनल स्कूल फुगाना, मुज़फ्फरनगर की बस नंबर यूपी 11 बीटी 6665 तेज गति होने व ब्रेक जाम होने के कारण पलट गई है। जिसमे 08-10 बच्चे घायल हो गयें हैं। सूचना पर थाना फुगाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल बच्चों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना फुगाना पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर चालक तथा वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 15


