मुजफ्फरनगर। शामली हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में स्कूली वैन और गन्ने से भरे ट्राले में हुई टक्कर में वैन में सवार लगभग आधा दर्जन बच्चों सहित ड्राइवर घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूली बस सीसीएस पब्लिक स्कूल मुरादपुरा की बताई जा रही है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जगाहेड़ी के पास उसे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।
Author: Taja Report
Post Views: 16


