Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सौ का दूल्हा और 102 की दुल्हन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुए दर्ज

फिलाडेल्फिया। सौ का दूल्हा और 102 की दुल्हन। एक कपल ने सबसे उम्रदराज नवविवाहित जोड़े के तौर पर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। बता दें कि 100 साल के बरनी लिटमैन ने अपने नौ साल पुराने प्यार मार्जोरी (102 साल) से इसी साल 19 मई को शादी की थी। 3 दिसंबर को सबसे उम्रदराज नवविवाहित जोड़े के तौर पर दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है। दोनों की संयुक्त आयु 202 वर्ष है। शादी के दौरान मार्जोरी के परिवार के चार जनरेशन से करीबी लोग मौजूद रहे। बता दें कि कपल ने ठीक उसी जगह शादी की जहां से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी, यानी सीनियर लिविंग कम्यूनिटी में आयोजित वेडिंग सेरेमनी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *