मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो शेयर करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया है।
थाना रामराज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो शेयर करने वाले अभियुक्त को हासमपुर रोड पर निर्माणधीन मेरठ पोडी हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 30 जून को थाना रामराज क्षेत्र के 01 व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ वायरल हुआ। वायरल वीडियों का संज्ञान थाना रामराज पुलिस द्वारा लिया गया तथा दिनांक 01.07.2024 को अभिुयक्त को मुखबिर खास की सूचना पर हासमपुर रोड निर्माणधीन मेरठ पोडी हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* शोएब पुत्र एहसान निवासी ग्राम हाशिमपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
➡️ 01 तमंचा 315 बोर।


