रुडकी। मंगलौर में सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डाले जाने पर एक छात्रा ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस और जलपुलिस कि टीम के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने युवती की तलाश शुरू की लेकिन अब तक युवती का शव बरामद नहीं किया जा सका है। सूत्रों के मुताबिक एक युवक ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमरेड़ी की रहने वाली बीकॉम की छात्रा की फेक फेसबुक आईडी बना कर उस पर उसके फोटो अपलोड कर दिए थे। जिससे त्रस्त होकर युवती ने अपने घर पर एक सुसाइट नोट छोड़ा और गंग नहर पर अपना मोबाइल छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। युवती की चुन्नी भी गंगा नहर के पुल के किनारे एक झाड़ी में फंसी हुई मिली है।
Author: Taja Report
Views: 14

