अमृतसर। मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मधुसूदन उर्फ मैड संधू की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेवारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है। वारदात से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। मैड संधू जोकि जाने माने सोशल मीडिया इन्फ्ल्एंसर थे और सोशल मीडिया पर उनके करीब अढाई लाख फालोअर्स हैं।
जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद मैड संधू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मैड संधू के पहनावे, हरकतों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। संधू ने कई फिल्मों, एल्बम में भी काम किया है। इनके विरोधी इनको टेम्पो बताकर ट्रॉल करते थे
Author: Taja Report
Post Views: 90

