Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोमेंद्र तोमर डटे तो मंडी समिति सचिव हटे

मुजफ्फरनगर । प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर एवं जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के प्रयास से कृषि उत्पादन मंडी समिति मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्यवाही की गई। मंडी सचिव नीतीश मलिक को हटाकर कुलदीप कुमार को नया सचिव बनाया गया है।
नवीन मंडी सचिव नीतिन मलिक का तबादला करते हुए उन्हें जहां अब शाहपुर मंडी समिति की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनके स्थान पर शामली मंडी समिति में अब तक कार्य करते रहे सचिव कुलदीप कुमार को नवीन मंडी मुजफ्फरनगर का सचिव बनाया गया है। पिछले दिनों केन्द्र सरकार की बजट उपलब्धि की चर्चा को मुजफ्फरनगर पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर के समक्ष प्रकरण उठा था, जिसमें मंत्री ने मीडिया को आश्वस्त किया था कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। सचिव पर पांच लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। उक्त मामले में नगर विधायक व प्रदेश में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों से सचिव को हटाने की बात की थी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने भी प्रभारी मंत्री को मंडी समिति सचिव द्वारा किए जा रहे व्यवहार और व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश से अवगत कराया था, जिसके बाद मंगलवार को जारी आदेशों में मंडी समिति के सचिव का तबादला कर दिया गया। अब सबकी निगाह इस बात पर है कि भगवा नगरपालिका मुजफ्फरनगर में चल रहे घोटालों पर भी क्या मंत्री कोई कार्रवाई करा पाते हैं या नहीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *